रुड़की: कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के सुनहरा गांव निवासी ई रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई है। तीन दिन पहले ई रिक्शा चालक मुन्ना उम्र 32 साल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिवार के लोग भी उसकी तलाश कर रही थे।
पुलिस को भी उसके गायब होने के संबंध में जानकारी दी थी।
रविवार की दोपहर को रुड़की सालियर बाईपास के समीप एक पेट्रोल पंप के पास गड्ढे में एक शव मिला होने की सूचना पुलिस को मिली।
पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त मुन्ना के रूप में की। उसके शव को पॉलीथिन से ढका गया था।
उसके गले में रस्सी का फंदा मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
© News Room Express. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies