logo


News

बालिका से दुष्कर्म पर आक्रोशित हुआ नैनीताल शहर, आरोपी उस्मान को फांसी देने की मांग पर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात

नैनीताल: नैनीताल शहर में एक 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद से पूरा शहर आक्रोशित है। घटना के दूसरे दिन शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। बाजार बंद हैं। सभी अभियुक्त उस्मान को सरेआम फांसी देने की मांग कर रहे हैं।



साथ ही पुलिस प्रशासन ने मांग की जा रही है कि नैनीताल पुलिस उप्र के योगी मॉडल को स्वीकार करते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने का काम करे। वही पुलिस प्रदर्शनकारियोें को घर जाने के लिए कहा रही हैं लेकिन वह नहीं मान रहे है। हालत तब खराब हो गए जब कुछ आरोपी के घर की ओर कूच रहे थे, पुलिस ने उनको चीना बाबा मंदिर के पास रोककर समझाबुझाकर किसी तरह से शांत किया। 

 बाद भीड़ मालरोड होते हुए मल्लीताल गाड़ीपड़ाव से होते हुए प्रदर्शन करते हुए शहर में जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 


News Room Express
Get In Touch

Editor in Chief - जगदीश शर्मा देशप्रेमी

4/7 Shekhpuri Roorkee

+91-9837173407 | 9870991875

news@newsroomexpress.in

Follow Us

© News Room Express. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies