logo


News

जिले की सौम्य राजनीति में अहम योगदान देने वाले चंद्रशेखर का हुआ निधन

जिले की सौम्य राजनीति में अहम योगदान देने वाले चंद्रशेखर का हुआ निधन 

रुड़की। उत्तराखंड की पहली विधानसभा में भगवानपुर विधानसभा से चुने गए चंद्रशेखर भट्टे वाले का गुरुवार को निधन हो गया । चंद्रशेखर भट्टे वाले लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे। वह संघ के कार्यकर्ता थे और जन संघ के समय से ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्य  रहे थे। इसके बाद वह 2017 में ज्वालापुर विधानसभा से चुनाव लड़े थे।  2022 में पार्टी ने उनकी अधिक उम्र को देखते हुए उन्हें टिकट नहीं  दिया था। उनके निधन से जिले मैं शोक की लहर है। अधिकांश लोग उनकी सज्जनता और सौम्य व्यवहार के कायल थे।

News Room Express
Get In Touch

Editor in Chief - जगदीश शर्मा देशप्रेमी

4/7 Shekhpuri Roorkee

+91-9837173407 | 9870991875

news@newsroomexpress.in

Follow Us

© News Room Express. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies